Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

Published on: 25-03-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 25 मार्च 2025 को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. ओ. माइनिंग अमरनाथ मालवीय एवं श्रीमती रेनू मालवीय, सिंगरौली हेड क्वार्टर से मैनेजर कौशल तिवारी एवं प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडे ने सामूहिक दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात संगीत शिक्षक संतोष कुमार सोनी ने छात्रों के साथ मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत गान के द्वारा स्वागत किया। प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडे ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत करते हुए बताया कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और अच्छे परिणाम का परिचायक है साथ ही साथ उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धि के बारे में अभिभावकों को जानकारी देते हुए यह बताया कि शिक्षक और अभिभावक दोनों ही के प्रयास से बच्चों का सर्वांगीण विकास सम्भव होता है।

कौशल कुमार ने माता-पिता के द्वारा बच्चों की चिंताओं को समझने हेतु एक बहुत ही मधुर कविता “राहे लम्बी लम्बी होगी, उस पर कीले कांटे होंगे, कही कही कोलाहल होगा और कहीं सन्नाटे होंगे” से लोगों का मार्गदर्शन करने का प्रयास किया।

शिक्षिका श्रीमती अश्मि शुक्ला के दिशा निर्देशन में कक्षा तीसरी से पांचवी के बच्चों ने हनुमान चालीसा पर भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया वही दीक्षा द्विवेदी के दिशा निर्देशन में कक्षा छठवीं से नौवीं के छात्रों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य में भारतीय नृत्य की खूबसूरती प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के छात्रों को उनकी प्रतिभा के आधार पर क्रिएटिव आर्टिस्ट, हनी बी, ब्रिलियंट एफर्ट एवं स्पोर्ट्स जैसे अनेकानेक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया।

वहीं कक्षा तीसरी से पांचवी तक तथा छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों को भी रैंक एवं कल्चरल स्टार बॉयज एवम गर्ल्स, सुपर रीडर, स्पोर्ट्स स्टार्स एवम नेशनल पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत कर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी का उत्साह वर्धन किया गया। जहां हाउस से प्रथम पुरस्कार अरविंदो सदन के पक्ष में रहा वहीं दयानंद सदन ने द्वितीय स्थान पर अपना कब्जा बनाये रखा।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की अत्यंत सराहना करते हुए छात्रों में व्यक्तित्व निर्माण पर जोर देने तथा उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण की कामना की तथा विद्यालय को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा प्राचार्या महोदया की सराहना करते हुए बताया कि हमें गर्व है कि डी ए वी खड़िया को प्राचार्य के रूप में चहुंमुखी प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व मिला है जिनके कुशल नेतृत्व से डी ए वी खड़िया निरंतर अग्रसर हो रहा है।

कार्यक्रम के संचालन में सीसीए प्रभारी मंजू शुक्ला ने अपनी अहम भूमिका निभाई। वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस सफल एवं सराहनीय रहा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क