Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हरदोई ग्राम पंचायत की अस्थाई गौशाला में सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त

Published on: 24-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है। हिंदू धर्म में गाय को बेहद पूजनीय माना जाता है। लोग गाय के दूध को अमृत समान मानते हैं। लेकिन, वक्त के साथ बहुत कुछ बदला है। आज गोवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहे हैं। गोवंश दयनीय हालत में हैं। लेकिन, महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत में एक ऐसी भी गौशाला संचालित है जहां गायों की सेवा में खुद को समर्पित किए हुए हैं।

यहां की गौशाला में साफ-सफाई से लेकर गौवंशीय को नहलाना तथा खाने में हरा चारा, भूशा के साथ पशु आहार, चोकर, चूनी आदि पौष्टिक आहार भी दिया जाता है, जिसकी वजह से यहां की गौशाला बेहतर ढंग से संचालित होने के लिए ब्लॉक क्षेत्र की अन्य गौशालाओं की अपेक्षा चर्चा में बनी हुई है।

आपको बता दें कि, महराजगंज ब्लॉक में हरदोई ग्राम पंचायत की अस्थाई गौशाला ग्राम प्रधान मैकूलाल व उनके प्रतिनिधि सुमन चौधरी के नेतृत्व में एक विशाल गौशाला संचालित कर गोवंशीय की सेवा कर रही है। लोगों को गौसेवा की ओर आकर्षित करने के लिए गोवंशीय के चारा, पानी, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है। गौशाला देखने के लिए प्रतिदिन क्षेत्र से लोग पहुंचते हैं।

हरदोई ग्राम स्थित यह गौशाला 490 वर्ग मीटर एरिया में बनाई गई है। जिसके चारों तरफ खांई लगी हुई है, और उस पर बल्लियां गाड़कर बैरीकेटिंग करवाई गई है ताकि इसमें रहने वाले गोवंशीय अपने आप बाहर न जा सके। इस गौशाला में 421 से अधिक गोवंशीय रह रहे हैं, जिनकी देखभाल के लिए 09 (नौ) केयरटेकर रखे गए हैं जो पूरा दिन गौशाला की साफ सफाई, चारा-पानी के इंतजाम में लगे रहते हैं।

प्रेस क्लब महराजगंज की टीम ने जब गौशाला का निरीक्षण किया तो मौके पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त मिली तथा स्टोर में गेहूं का भूसा, पशु आहार, चुनी-चोकर पर्याप्त मात्रा में पाया गया। इसके अलावा गौशाला में साफ-सफाई भी देखने को मिली। चरही में गेहूं के भूसे में चुनी चोकर एवं पशु आहार मिला हुआ चारा खाते गोवंशीय देखे गए।

ग्राम विकास अधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि, गाय और बाकी गौवंश के संवर्धन और संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करने और उनकी रुचि इस ओर जगाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम योजना गोवंश संरक्षण के तहत हरदोई गौशाला के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हरदोई ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि बेहतरीन काम कर रही है।

पशु चिकित्साधिकारी का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिसकी वजह से इस गौशाला में बीमार आवारा गोवंशीय का इलाज कर उनकी सेवा की जा रही है। गौशाला की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर दो साल पहले हुई थी, और आज इसका ब्लाक महराजगंज की अच्छी गौशालाओं में नाम है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमन चौधरी ने बताया कि, गौशाला खुलने से गायों को सड़कों पर घूमना कम और सड़कों पर आवारा घूमने से सड़क हादसे कम हुए हैं। गौशाला में पहले 300 गोवंशीय थे, अब 421 गोवंशीय है। इन गोवंशीय के लिए पीने का स्वच्छ पानी और चारे की व्यवस्था पूर्ण रूप के की जा रही है। जिसके लिए नौ केयरटेकर लगाए गए हैं, जो 24 घंटे देखभाल करते हैं। बीमार आवारा पीड़ित गोवंशीय का इलाज पशु चिकित्साधिकारी और उनकी टीम द्वारा नियमित रूप से किया जाता है।

प्रधान प्रतिनिधि सुमन चौधरी का कहना है कि, आज की युवा पीढ़ी गाय और गौशालाओं से दूर होती जा रही है। गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है। हिंदू धर्म में गाय को बेहद पूजनीय माना जाता है। लोग गाय के दूध को अमृत समान मानते हैं। लोगों को आगे बढ़कर गायों की सेवा करनी चाहिए और गो सेवा के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क