Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हसन नसरल्ला के मारे जाने के बाद हिज्बुल्लाह ने नए चीफ का किया ऐलान

Follow

Published on: 29-09-2024

हसन नसरल्ला के मारे जाने के बाद हिज्बुल्लाह ने नए चीफ का किया ऐलान, नेतन्याहू ने बताया इसे इजरायल के लिए अहम कदम

लेबनान के हिज्बुल्लाह समूह ने शनिवार को पुष्टि की कि उनके नेता और संस्थापक सदस्यों में से एक हसन नसरल्ला की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई। यह हमला बेरूत में हुआ, जिसमें नसरल्ला को निशाना बनाया गया था। हिज्बुल्लाह ने तुरंत बाद नसरल्ला के उत्तराधिकारी के रूप में उनके चचेरे भाई हाशिम सफी अल दीन को संगठन का नया चीफ नियुक्त कर दिया। सफीद्दीन हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ नेता हैं, जो संगठन की राजनीतिक, सामाजिक, और शैक्षिक गतिविधियों की देखरेख करते थे। उनका जन्म 1964 में दक्षिणी लेबनान के दीर कानून एन नाहर में हुआ था और वे लेबनानी शिया मौलवी हैं।

सफी अल दीन की नियुक्ति और उनकी भूमिका
हाशिम सफी अल दीन हिज्बुल्लाह की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के प्रमुख और जिहाद काउंसिल के चेयरमैन भी हैं। जिहाद काउंसिल हिज्बुल्लाह के मिलिट्री ऑपरेशंस की योजना बनाती है। सफीद्दीन खुद को पैगंबर मोहम्मद का वंशज मानते हैं, और 2017 में उन्हें यूएस स्टेट डिपार्टमेंट द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था, जब उन पर इजराइल पर हमले के आरोप लगे थे।

नेतन्याहू का बयान
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हसन नसरल्ला की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम इजराइल के युद्ध लक्ष्यों को हासिल करने के लिए “आवश्यक शर्त” थी। उन्होंने कहा, “अन्य शीर्ष हिज्बुल्लाह कमांडरों का मारा जाना पर्याप्त नहीं था, इसलिए नसरल्ला को भी मारने का निर्णय लिया गया।” नेतन्याहू ने नसरल्ला को इजरायल के विनाश की योजना का निर्माता भी बताया।

हसन नसरल्ला ने तीन दशकों से अधिक समय तक हिज्बुल्लाह का नेतृत्व किया और संगठन को एक प्रभावशाली आतंकवादी समूह के रूप में स्थापित किया। उनकी मौत के बाद हिज्बुल्लाह की भविष्य की दिशा पर सभी की नजरें टिकी हैं, खासकर तब, जब नए नेता हाशिम सफी अल दीन ने बागडोर संभाल ली है।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क