Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

आदित्य ठाकरे ने विधानसभा चुनाव पर कहा कि मतदाता न्याय करेंगे और शिवसेना (यूबीटी) को इसका इंतजार

Follow

Published on: 16-10-2024

आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी न्याय और महाराष्ट्र सरकार के बदलने का इंतजार कर रही थी जो अब मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

मुंबई । शिवसेना(यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी न्याय और महाराष्ट्र सरकार के बदलने का इंतजार कर रही थी जो अब मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के रूप में हम सभी जिस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह आ गया है। 20 नवंबर मतदान का दिन है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए)जो बदलाव लाना चाहता , वह बदलाव एकनाथ शिंदे- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को सत्ता से बेदखलन करना है जो दो साल से महाराष्ट्र को लूट रही है। आदित्य ने कहा, ‘‘हम न्याय का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब मतदाताओं द्वारा न्याय किया जाएगा।’’ शिवसेना में जून 2022 में बगावत हुई थी और पार्टी नेताएकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों ने अलग गुट बना लिया था।

शिंदे बाद में भाजपा के समर्थन से राज्य के मुख्यमंत्री बने। इसी प्रकार पिछले साल जुलाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने पार्टी नेतृत्व से बगावत कर दी और सरकार में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन एमवीए में उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) शामिल है। वहीं, सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन में शिंदे नीत शिवसेना, अजित पवार नीत राकांपा और भाजपा शामिल है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क