Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ए.डी.जी. आनंद स्वरूप ने किया चंदापुर चौकी का औचक निरीक्षण

Published on: 06-10-2024

महराजगंज, रायबरेली। नवनिर्मित चंदापुर चौकी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे ए.डी.जी. पी.एच.क्यू. आनंद स्वरूप ने परखी निर्माण कार्यों की हकीकत तथा मातहतों को जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश।

बताते चलें कि, महराजगंज क्षेत्र से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शासन द्वारा चयनित चंदापुर चौकी का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी हकीकत परखने औचक निरीक्षण में पहुंचे एडीजी पुलिस हैडक्वाटर आनंद स्वरूप ने गहनता से जांच पड़ताल की तथा भवन का निरीक्षण किया।

बन रहे शौचालय व बालकनी तथा बिजली व पानी जैसी मूलभूत समस्याओं की भी हकीकत परखी तथा उपस्थित कर्मचारियों को गुणवत्ता परक निर्माण कार्य करने व समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही तथा चौकी परिसर में नवनिर्मित फाटक का भी निरीक्षण किया।

दोपहर लगभग 2:00 बजे महराजगंज वाया चंदापुर पहुंचे एडीजी आनंद स्वरूप ने मौके पर जाकर हर नजरिये से चंदापुर चौकी के निर्माण कार्य की हकीकत जांची परखी। इस दौरान मौजूद कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम व चौकी इंचार्ज चंदापुर रवी पवार को निर्देशित करते हुए कहा है कि, कार्यदाई संस्था द्वारा जल्द ही निर्माण कार्य आप सभी लोग पूर्ण कराएं जिससे जल्द ही क्षेत्र की जनता को चंदापुर चौकी से ही न्याय मिल सके।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क