Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : गम्हरिया-आदित्यपुर में खनन विभाग का औचक निरीक्षण : अवैध बालू परिवहन करते वाहन को किया गया जब्त

Follow

Published on: 02-09-2025

जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां (झारखंड)। उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निदेशानुसार आज जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में गम्हरिया एवं आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा तथा बुरूडीह में औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए वाहन संख्या JH05AG-9312 को जब्त कर थाने में सुपुर्द किया गया। उक्त वाहन के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी तथा इस पर निरंतर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में निर्देश दिया गया है कि जिले में बिना लाइसेंस अथवा वैध कागजात के किसी भी प्रकार का खनन या परिवहन पूर्णतः वर्जित रहेगा, लाइसेंसधारी वाहनों को निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित मात्रा का ही परिवहन करने की अनुमति होगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वाहन जब्ती के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

थाना स्तर पर नियमित गश्ती एवं जांच अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं और आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध खनन अथवा परिवहन की सूचना प्राप्त हो तो उसे तुरंत जिला प्रशासन अथवा संबंधित थाना को उपलब्ध कराएँ ताकि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क