Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सड़क पर गिरी एक फोटो ने बदली इस हीरोइन की किस्मत, जीते दो नेशनल अवॉर्ड, 31 साल की उम्र में दुनिया को कहाँ अलविदा

Follow

Published on: 17-10-2024

महज 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने वाली स्मिता पाटिल को कौन भूल सकता है। एक्ट्रेस ने अपने सदाबहार किरदारों से लोगों के दिलों को जीता। आज भी उनकी बेजोड़ एक्टिंग का कोई जवाब नहीं है। बेहद खूबसूरत अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने कुछ ही फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया था और अपने हर रोल में ऐसी जान फूंकी कि आज भी लोग उनकी फिल्मों को बार-बार देखते हैं। स्मिता पाटिल ही वो हीरोइन थी जो विमेन सेंट्रिक फिल्मों का भारत में दौर लेकर आईं। हर रोल में एक नए अंदाज में नजर आने वाली स्मिता पाटिल ने छोटे से करियर में दो नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए। आज पूरा देश स्मिता को याद कर रहा है। 17 अक्टूबर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर हम उनकी जिंदगी के उस पहलू से रू-ब-रू कराएंगे जिसे कम ही लोग जानते हैं।

एक फोटो ने बदली किस्मत

बड़ी-बड़ी आंखें, नूरानी चेहरा, दर्द भरे किरदार और चेहरे पर गंभीरता वाली ये एक्ट्रेस दर्शकों को सीट से बांधने में हमेशा कामयाब रहीं। आर्ट सिनेमा से भारत को मुखातिब कराने वाली अभिनेत्रियों में ये हमेशा चंद अग्रणिय में गिनी जाएंगी। पर्दे पर उनकी फिल्म चल रही हो तो देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं। आलम ये है कि उनकी फिल्म आंखों में आंसू ला देती है और बदलाव के लिए सोचने पर मजबूर करती है। हर सीन, हर हावभाव को न चाहते हुए दर्शक ध्यान के साथ देखने के लिए मजबूर होता है। यही तो स्मिता पाटिल की खूबी है। अभिनय की दुनिया में कमाल करने वाली स्मिता पाटिल पहले एक पत्रकार थी। उन्हें न्यूज एंकर के रूप में देखा गया। वैसे किस्मत की स्मिता काफी धनी रहीं, सड़क पर गिरी उनकी तस्वीरें दूरर्दशन के निदेशक को पसंद आ गई थी। फिर क्या था उन्हें टीवी पर चमकने का मौका मिला, यहीं से पर्दे पर निखरने का सिलसिला शुरू हुआ।

मजेदार है किस्सा

17 अक्टूबर 1955 को मुंबई में जन्मीं वर्सेटाइल अभिनेत्री स्मिता पाटिल की पढ़ाई मराठी मीडियम स्कूलों में हुई। पढ़ाई के बाद वह मुंबई दूरदर्शन में मराठी एंकर बनीं। स्मिता पाटिल की जीवनी मैथिली राव ने ‘स्मिता पाटिल अ ब्रीफ इनकैनडिसेंस’ नाम से लिखी है, जिसमें उन्होंने स्मिता पाटिल से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाए हैं। मैथिली राव ने स्मिता की जीवनी में बताया था कि स्मिता की एक दोस्त ज्योत्सना किरपेकर बंबई दूरदर्शन में समाचार पढ़ा करती थी और उनके पति का नाम दीपक किरपेकर था, जो पेशे से फोटोग्राफर थे और वह अक्सर स्मिता की तस्वीरें खींचते थे।।

एक तस्वीर ने बदली किस्मत

इसी दौरान एक बार दीपक उनकी तस्वीरें लेकर दूरदर्शन केंद्र गए, जहां प्रवेश करते समय ही स्मिता की तस्वीरें गिर गई। वह तस्वीरों को वहीं समेटने लगे और इसी दौरान वहां से गुजर रहे मुंबई दूरदर्शन के निदेशक पीवी कृष्मामूर्ति की नजर तस्वीर पर पड़ी। अचानक ही उन्होंने पूछा कि यह किसकी तस्वीरें हैं? फिर क्या था? दीपक ने उन्हें स्मिता के बारे में बताया और उन्होंने कहा कि वो उनसे मिलना चाहते हैं। वैसे स्मिता इस काम के लिए तैयार नहीं थीं और वह काफी मान-मनौव्वल के बाद इस काम के लिए तैयार हुईं। ऑडिशन में जब स्मिता से पसंद की कोई चीज सुनाने के लिए कहा गया तो उन्होंने कुछ और नहीं बांग्लादेश का राष्ट्र गान आमार शोनार ही सुना दिया, जो बांग्ला में था। निदेशक को उनकी आवाज भा गई। उन्होंने तत्काल उन्हें न्यूज एंकर अपॉइंट कर दिया। इसके बाद स्मिता मुंबई दूरदर्शन में मराठी में समाचार पढ़ने लगी थीं।

ऐसे मिली पहली फिल्म

स्मिता के एक्टिंग करियर को भी यहीं से शानदार मौका मिला। लोकप्रिय फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल ने भी स्मिता को पहली बार टीवी पर खबरें पढ़ते ही देखा था। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म में उन्हें किरदार देने का मन बना लिया था। कह लें कि स्मिता एक्सिडेंटल न्यूज एंकर से एक्सिडेंटल बनीं, लेकिन दोनों ही क्षेत्र में उन्होंने अपना दमखम दिखाया। स्मिता पाटिल ने पहले से शादीशुदा एक्टर राज बब्बर से शादी की, दूसरी पत्नी कहलाईं। राज बब्बर से उन्हें एक बेटा प्रतीक बब्बर हुआ। स्मिता महज 31 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। चाइल्ड बर्थ कॉम्प्लिकेशन्स के चलते एक्ट्रेस का 13 दिसंबर 1986 को निधन हो गया।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क