स्वच्छ पानी और साफ-सफाई से बीमारियों की रोकथाम

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वच्छ पानी और साफ-सफाई से अधिकांश मौसमी बीमारियों की रोकथाम संभव है। दूषित पानी से पेट संबंधी बीमारियां फैलती हैं, इसलिए पानी को उबालकर या छानकर पीने की सलाह दी गई है।घर और आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना सबसे आसान और प्रभावी उपाय है। बच्चों में यह आदत विकसित करना ज़रूरी है, क्योंकि बच्चे संक्रमण की चपेट में जल्दी आते हैं।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि रुके पानी में मच्छर पनपते हैं जो डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलाते हैं। जागरूकता अभियान के तहत गांव-गांव में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
