दीपावली की तैयारियों में जुटे लोग, बाज़ारों में रौनक

दीपावली के त्योहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। घरों की साफ-सफाई और सजावट का काम ज़ोरों पर है। बाज़ारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है और दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। दीये, मोमबत्तियां, झालर और सजावटी सामान की मांग तेज़ हो गई है।व्यापारियों के अनुसार इस बार त्योहारी खरीदारी में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग सजावट के साथ-साथ पूजा सामग्री और उपहारों की खरीदारी में भी व्यस्त हैं। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है।प्रशासन की ओर से बाज़ारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतज़ाम किए जा रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं और मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता दें, जिससे स्थानीय कारीगरों को भी रोज़गार मिल सके।
