LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
ब्रेकिंग न्यूज़

सरोजनीनगर में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

दिनांक: Tuesday, 30 June 2026 | समय: 04:46 PM | लेखक: | श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

शकील अहमद सरोजनीनगर (लखनऊ)। थाना सरोजनीनगर क्षेत्र के अनौरा गांव में मंगलवार को 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल उपचार के लिए लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान श्रद्धा सोनकर (21) पुत्री ओमप्रकाश सोनकर निवासी अनौरा, थाना सरोजनीनगर के रूप में हुई है। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू मर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें