LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
खेल

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत की दोनों टीमों ने दर्ज की जीत

दिनांक: Sunday, 25 October 2026 | समय: 11:39 AM | लेखक: | श्रेणी: खेल

अहमदाबाद में आयोजित पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में भारतीय पुरुष टीम ने युगांडा को 44-30 से शिकस्त दी, जबकि महिला टीम ने सिंगापुर को 32-16 से हराया। दोनों टीमों ने बेहतरीन रेडिंग और मजबूत खेल के दम पर अपने मुकाबले अपने नाम किए।

पुरुष टीम की जीत में शिवम पटारे ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आठ रेड पॉइंट हासिल किए, जिनमें छह टच और दो बोनस पॉइंट शामिल रहे। नवीन कुमार और भरत ने छह-छह रेड पॉइंट जुटाए, जबकि आदित्य शिंदे ने चार अंक जोड़े। भारत ने मुकाबले में 27 रेड पॉइंट, 11 टैकल पॉइंट और ऑलआउट से छह अंक हासिल किए। डिफेंस में अजीत पवार ने तीन टैकल पॉइंट अर्जित किए, जबकि नितेश, योगेश दहिया और दीपक ने दो-दो टैकल पॉइंट हासिल किए।

महिला टीम की ओर से साक्षी ने छह रेड पॉइंट हासिल किए, जबकि रेणुका और अनु ने चार-चार अंक जोड़े। निधि शर्मा ने तीन पॉइंट का योगदान दिया। भारतीय टीम ने 19 रेड पॉइंट, नौ टैकल पॉइंट और ऑलआउट से चार अंक हासिल किए। डिफेंस में सुमन ने चार टैकल पॉइंट लेकर अहम भूमिका निभाई, जबकि मुस्कान शर्मा ने दो अंक जुटाए। सिंगापुर की ओर से अर्थी सेल्वन ने पांच रेड पॉइंट बनाए, लेकिन टीम भारतीय डिफेंस के सामने सफल टैकल नहीं कर सकी।

तस्वीर: https://commons.wikimedia.org/wiki/File:A%20Kabaddi%20match%20at%202006%20Asian%20Games.jpg (CC BY 2.0)

संबंधित ख़बरें