दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की हरी झंडी

नई दिल्ली। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस ने उनके दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यह शो अब 30 अक्टूबर को तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। पहले सुरक्षा कारणों से अनुमति पर संशय बना हुआ था।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई शर्तें रखी थीं। आयोजकों की ओर से इन शर्तों पर सहमति जताने के बाद कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई। यह कॉन्सर्ट दिलजीत के ‘ऑरा इंडिया टूर’ का हिस्सा है और नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित है।
गौरतलब है कि दिलजीत के कॉन्सर्ट दिल्ली के अलावा इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में भी प्रस्तावित हैं। इससे पहले खबर आई थी कि मुंबई में 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले शो को लेकर धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसमें ग्रेनेड हमले की बात कही गई थी। उसी ई-मेल में अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ का भी जिक्र था। फिलहाल दिल्ली शो की मंजूरी से प्रशंसकों में उत्साह है।
तस्वीर: Wikimedia Commons ()
