LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
स्वास्थ्य

धनबाद में बनेगा 50 बेड का मातृ-शिशु केंद्र

दिनांक: Friday, 23 October 2026 | समय: 04:06 PM | लेखक: | श्रेणी: स्वास्थ्य

धनबाद। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में एसएसएलएनटी अस्पताल को उन्नत कर पचास बेड का आधुनिक मातृ एवं शिशु देखभाल केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया। संबंधित विभागों की संयुक्त टीम अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का आकलन करेगी।

गोविंदपुर प्रखंड के नगरकियारी में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना भी बनाई गई है। इसके अलावा सदर अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने और मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए नया आई ऑपरेशन थिएटर तैयार करने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त चश्मे और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में नर्सिंग शिक्षा में सुधार, सहियाओं के कामकाज की समीक्षा और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद समेत जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बेहतर हो सके।

तस्वीर: Wikimedia Commons ()

संबंधित ख़बरें