कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी, तलाशी अभियान जारी

कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। डिपार्चर एरिया के एक रेस्टरूम में एक संदेश मिला, जिसमें दावा किया गया था कि एयरपोर्ट पर बम रखा गया है और उसे उड़ा दिया जाएगा।
सफाई कर्मचारियों को सबसे पहले यह संदेश मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन और सीआईएसएफ को सूचित किया। सूचना मिलते ही पूरे एयरपोर्ट पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे की जांच कर रही हैं।
इसके साथ ही यह पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है कि यह धमकी किसने लिखी है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों से सतर्क रहने तथा सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
तस्वीर: Wikimedia Commons ()
