LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
राज्य समाचार

पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध आईईडी बरामद

दिनांक: Friday, 23 October 2026 | समय: 04:04 PM | लेखक: | श्रेणी: राज्य समाचार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में सुरक्षा बलों ने एक ठिकाने से संदिग्ध विस्फोटक उपकरण (आईईडी) और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार टेरिटोरियल आर्मी से मिली सूचना के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने कसबलारी और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों के एक ठिकाने से भूरे टेप से लिपटे छह कंटेनर और नीले टेप से लिपटा एक कंटेनर मिला, जिनके आईईडी होने का संदेह है।

इसके अलावा एक संदिग्ध मैगजीन, पाउच, लोहे का डिब्बा, काला बैग, एल्युमिनियम कंटेनर, पावर एडेप्टर और टिफिन भी बरामद हुआ है। आगे की जांच के लिए बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

तस्वीर: Wikimedia Commons ()

संबंधित ख़बरें

राज्य समाचार

इंदौर सेमीकंडक्टर शिखर सम्मेलन में 5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

25 October 2026

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित सेमीकंडक्टर शिखर सम्मेलन में करीब 5,800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं।…