Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

RANCHI : “विजयादशमी”—बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का है प्रतीक : मुख्यमंत्री

Follow

Published on: 03-10-2025

विजयादशमी के पावन अवसर पर मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा- बुराई पर अच्छाई की जीत
का प्रतीक “विजयादशमी” आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए

समस्त राज्यवासियों को दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएं

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज “विजयादशमी” के पावन अवसर पर रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमिटी एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने दशहरा के पावन पर्व पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज को सदा सही दिशा में प्रेरित करता है।

“विजयादशमी”—बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का है प्रतीक

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आगे कहा कि आज दशहरा का अंतिम पड़ाव है और खराब मौसम होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में सम्मिलित हुए हैं। यह हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति लोगों के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। इस सामाजिक समरसता के लिए आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं। राज्य सरकार हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने और इसे जीवंत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व समाज में बुराई पर अच्छाई की, अन्याय पर न्याय की और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की जनता आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ मिलकर राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

इस अवसर पर केंदीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ , मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक श्री सी. पी सिंह, विधायक श्री नवीन जायसवाल, झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री श्री विनोद पांडे, JSCA के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव, पंजाबी- हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी के अध्यक्ष श्री सुधीर उग्गल, चेयरमैन श्री कुणाल अजमानी, पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश खन्ना , श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार साहू, श्री नरेंद्र प्रसाद साहू, श्री पंचानंद कुमार, श्री कंचन साहू, श्री रवि साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क