Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : बोर्ड परीक्षा में बच्चों का प्रदर्शन सुधारने की जिला प्रशासन की पहल

Follow

Published on: 24-09-2025

सिकुई- दिकुई अभियान की हुई शुरुआत- शिक्षा से सफलता की ओर

उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से स्वेच्छा से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में जिले में ‘सिकुई-दिकुई अभियान’ की शुरुआत की गई। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करना, उनके बौद्धिक, शैक्षणिक और नेतृत्व कौशल को विकसित करना तथा बोर्ड परीक्षाओं में जिले के बच्चों के प्रदर्शन में सुधार लाना है।

अभियान के सफल संचालन एवं रूपरेखा के बारे में समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि पदाधिकारियों स्वेच्छा से आगे बढ़कर इस अभियान में भागीदारी निभाएं।

इस अभियान का उद्देश्य न केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है बल्कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के साथ-साथ विद्यालयी तंत्र को भी मजबूत बनाना है । अभियान के अंतर्गत शिक्षण-पद्धति (पेडागॉजी) को और प्रभावी बनाने, आई.सी.टी एवं पुस्तकालय का समुचित उपयोग, नियमित पी.टी.एम बैठकें आयोजित करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला के विभागीय पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस अभियान के तहत प्रत्येक गुरुवार को जिला प्रशासन के पदाधिकारी स्वेच्छा से विद्यालयों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे न केवल शिक्षण स्तर का मूल्यांकन करेंगे बल्कि शिक्षकों, विद्यार्थियों और समुदाय को शिक्षा के प्रति प्रेरित भी करेंगे। इस अभियान का लक्ष्य आगामी 6 माह में जिले के 30% विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना है। इसके अतिरिक्त, सभी विद्यालयों में नियमित पी.टी.एम (Parent-Teacher Meeting) आयोजित कर अभिभावकों की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और समस्याओं का सामूहिक समाधान संभव हो सके।

शैक्षणिक वातावरण को और सशक्त बनाने हेतु विद्यालयों में बाल संसद का सुचारू संचालन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की प्रक्रिया, संवाद कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। ‘सिकुई-दिकुई अभियान’ शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के भविष्य और जिले के समग्र शैक्षणिक विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क