Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र गुड़ाबान्दा प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों का किया दौरा

Follow

Published on: 15-09-2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र गुड़ाबान्दा प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों का किया दौरा

सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मतदाता सूची के एसएसआर में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा

जमशेदपुर, घाटशिला (झारखंड)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि घाटशिला में आगामी उप निर्वाचन को देखते हुए मतदाता सूची का एसएसआर कराया जा रहा है। वैसे पात्र मतदाता जिनका नाम अभी भी मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वा लें।

भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है एक भी मतदाता छूटे नहीं इसे पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है। श्री के. रवि कुमार पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक कर रहे थे।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी चेकपोस्ट चिन्हित कर लें, विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय स्थापित करते हुए चेकपोस्ट को भी चिन्हित कर लें, एफएसटी गठित करने एवं अन्य सभी निर्वाचन सम्बन्धी कोषांगो का गठन करने हेतु सूची तैयार कर लें।

उन्होंने कहा कि पदाधिकारी एक्टिव मोड में कार्य करें एवं मतदाताओं को मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का भी भौतिक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि वृहत प्रचार प्रसार करते हुए मतदाता सूची में जुड़ने एवं मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने का कार्य करें।

बैठक के उपरान्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबान्दा प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती मतदान केंद्र 189, प्रथमिक विद्यालय खेजुरदाडी की भौतिक समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के क्रम में बीएलओ से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने उक्त मतदान केंद्र की बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि खेजुरदाडी के मतदान केंद्र अंतर्गत प्रत्येक घरों के मतदाताओं तक बीएलओ अपना पहुंच बनाकर मतदाताओं के सभी वांक्षित फॉर्म संकलित कर रही है। उन्होंने कहा कि बीएलओ मतदाता सूची से प्रत्येक व्यक्ति का मिलान करते हुए नए मतदाताओं को जोड़ने एवं अनुपस्थिति अथवा जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है उनकी सूची भी अवश्य तैयार करें।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ एवं एईआरओ, डीएसपी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह सहित निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क