Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

संविदा कर्मियों की मनमानी से चौपट हुई विद्युत आपूर्ति

Published on: 12-09-2025
  • 72 घंटे से बाधित आपूर्ति, हजारों उपभोक्ता परेशान – अवर अभियंता भी नहीं उठा रहे फोन

रायबरेली। खीरों विकास क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कलुआ खेड़ा पावर हाउस की बदतर व्यवस्था ने हजारों उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले 72 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे आम जनता के साथ-साथ किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि रनापुर फीडर अक्सर बंद रहता है, जबकि ऐंधी और अतरहर फीडर, जहां अधिकतर संविदा कर्मियों के घर हैं, वहां आपूर्ति सामान्य बनी रहती है। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है। शिकायत करने पर संविदा कर्मी अभद्रता पर उतर आते हैं। वहीं, अवर अभियंता उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठाते।

उपभोक्ता त्रस्त, किसान बेहाल

गर्मी में आम जनता का जीना दूभर हो गया है। लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। सिंचाई के अभाव में किसानों की फसल सूखने की कगार पर है।उपभोक्ताओं ने बताया कि शिकायत करने पर पावर हाउस के संविदा कर्मी गाली-गलौज करते हैं और अवर अभियंता ने तो मुकदमा लिखाने की धमकी तक दे डाली।

दबंगई पर उतरा संविदा कर्मी

स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि संविदा कर्मी शिवनाथ उर्फ महोबी का व्यवहार दबंगई भरा है। वह उपभोक्ताओं से झगड़ा करता है, बदजुबानी करता है और मना करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। ग्रामीणों का कहना है कि वह डुमटहर ग्राम प्रधान रामशरण पांडे का खास है, जिसके कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं

संविदा कर्मी के खिलाफ कई बार घूसखोरी और अभद्रता की शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि संविदा कर्मी ने उनकी नाक में दम कर रखा है और पावर हाउस में मनमानी का आलम कायम है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क