Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लखनऊ: सरोजनीनगर थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति के नेतृत्व में चला अवैध अतिक्रमण अभियान

Published on: 12-09-2025

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अवैध अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से गंभीर बनी हुई है। सड़क और फुटपाथों पर दुकानदारों व ठेला-खोमचा वालों के कब्जे के कारण न केवल भीषण जाम लगता है बल्कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। आए दिन इसी वजह से दुर्घटनाएं भी सामने आती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए कमिश्नरेट लखनऊ के आदेशानुसार व डीसीपी के दिशा-निर्देशन में सरोजनीनगर थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

पुलिस बल के साथ चलाए गए इस अभियान में नादरगंज, बदाली खेड़ा, तीन नंबर मेट्रो स्टेशन, शांति नगर, स्कूटर इंडिया चौराहा, हाइडिल चौराहा और घहरू रोड तक सड़कों व फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से जाम की समस्या पर काबू पाने और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में फुटपाथ पर ठेला-खोमचा, दुकानें या सड़क किनारे कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा चौराहों से 100 मीटर तक कोई वाहन, टेंपो या ई-रिक्शा खड़ा नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जाम और हादसों पर लगेगी लगाम

लखनऊ में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण बड़ी समस्या बना हुआ है। सड़क और फुटपाथ पर दुकानों के कारण न केवल भीषण जाम लगता है, बल्कि आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। अभियान से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क