Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लखनऊ काकोरी बस हादसा: तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 5 की मौत, दो दर्जन घायल

Published on: 12-09-2025

लखनऊ। लखनऊ में एक बार फिर सड़क पर ‘मौत का तांडव’ देखने को मिला। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस (UP78 LN 1340) लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिर गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और दमकल टीम को राहत-बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया गया। उच्चाधिकारीगण भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

इस भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

मृतकों की सूची में बाबू राम, नरदेव, संजीव, दिलशाद व एक अज्ञात पुरुष शामिल है। वही घायलों की सूची में अरुण कुमार लखनऊ, भरत कुमार त्रिवेणीनगर, लखनऊ,  दिनेश, 40 वर्ष, कठवारा, बीकेटी लखनऊ, शुभाजीत मुखर्जी, लखनऊ, सुहैल अहमद, लखनऊ, दुर्गेश, 40 वर्ष, पूरे बैजू, रायबरेली, राकेश, 40 वर्ष, इन्दिरानगर, लखनऊ,  अविरल वर्मा, 29 वर्ष, प्रगति नगर, हरदोई, अनूप कुमार, लखनऊ, अनुजराज, लखनऊ, अनिल कुमार (चालक) व 45 वर्ष, श्रृगांर नगर, लखनऊ गंभीर घायल है।

घटना स्थल का हाल

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा किया और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल काकोरी सीएचसी और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

लखनऊ डीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग की और गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजने व बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी निगरानी की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क