Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सरोजनीनगर: पुलिस ने आधे घंटे में छात्रा का बैग और ₹44,000 बरामद किए, माँ-बेटी ने जताया आभार

Published on: 10-09-2025

शकील अहमद

लखनऊ (सरोजनीनगर)। राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह मानवीय संवेदनशीलता और पुलिस की तत्परता की अनोखी मिसाल देखने को मिली। सरोजनीनगर पुलिस ने मात्र आधे घंटे के भीतर एक छात्रा का खोया हुआ बैग और ₹44,000 नगद बरामद कर माँ-बेटी को लौटा दिया। बैग पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और पुलिस की ईमानदारी की हर तरफ सराहना हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, रायबरेली से अपनी बेटी प्रिंसी को डिफेंस अकादमी में एडमिशन दिलाने आई ममता द्विवेदी का काला रंग का बैग ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे ई-रिक्शा में छूट गया। बैग में ₹44,000 नगद और एडमिशन से जुड़े जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। बैग खोने से मां-बेटी परेशान हो गईं और तुरंत पुलिस चौकी पहुँचीं।

कांस्टेबल गोविंद सिंह की सक्रियता

छात्रा की परेशानी सुनते ही कांस्टेबल गोविंद सिंह ने बिना समय गंवाए अपनी बाइक से ई-रिक्शा की तलाश शुरू की। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर से बनी मोड़ तक लगातार छानबीन की और हर सवारी ठहराव बिंदु पर जाकर जांच की।

टीम का समन्वय और खोज

खोज अभियान में होमगार्ड ध्यानचंद तिवारी ने ई-रिक्शा चेक किए और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। वहीं टीएसआई अजमत अली मौके पर लगातार मदद करते रहे। पत्रकार विशाल कुमार चौधरी ने भी पुलिस टीम को सहयोग दिया।

30 मिनट में मिली सफलता

लगातार प्रयास के बाद मात्र 30 मिनट में बैग बरामद हो गया। ई-रिक्शा चालक ने बैग पास की एक दुकान में सुरक्षित रखवाया था। पुलिस ने बैग और उसमें रखे ₹44,000 व जरूरी कागज़ात सही सलामत माँ-बेटी को लौटा दिए।

जनता के लिए मिसाल

पैसे और कागज़ात सुरक्षित लौटने के बाद ममता द्विवेदी ने भावुक होकर कहा कि “हमने बेटी की पढ़ाई के लिए बड़ी मेहनत से यह राशि इकट्ठा की थी। पुलिस ने जिस तत्परता और ईमानदारी से मदद की, वह वाकई काबिले-तारीफ़ है।”

यह घटना न सिर्फ पुलिस की ईमानदारी और जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि आम जनता के लिए विश्वास बढ़ाने वाली भी है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क