Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : डीडीसी ने किया चाकुलिया प्रखंड में विभिन्न विकास योजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण

Follow

Published on: 10-09-2025

कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। चाकुलिया प्रखंड के ग्राम पंचायत जुग्गीशोल अंतर्गत ग्राम मुड़ाठाकुरा तथा ग्राम पंचायत भातकुंडा अंतर्गत ग्राम काशियाबेड़ा का भ्रमण कर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान ने ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जन मन योजना, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मनरेगा योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि ग्राम पंचायत जुग्गीशोल में प्रधानमंत्री जन मन योजना अंतर्गत अधिकांश आवासों का कार्य लिंटेल लेवल तक पूर्ण हो चुका है।

उप विकास आयुक्त ने इसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत भात कुंडा अंतर्गत ग्राम काशियाबेड़ा में प्रधानमंत्री जन मन योजना के अधिकांश आवास लिंटेल स्तर से ऊपर उठ चुके हैं। इसे भी शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश पंचायत सचिव एवं आवास योजना के प्रखंड समन्वयक को दिया गया।

इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा अंतर्गत बांस बागवानी एवं मोरिंगा बागवानी परियोजना का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्थल पर साइट इंफॉर्मेशन बोर्ड (CIB) नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल CIB लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, चाकुलिया, संबंधित पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक एवं प्रखंड समन्वयक (आवास योजना-ग्रामीण) उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क