Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : राजनीतिक दल जल्द बूथ लेवल एजेंट नामित कर सहयोग प्रदान करें : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

Follow

Published on: 09-09-2025

उपायुक्त-सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में संचालित मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु बूथ लेवल एजेंट नामित करने पर हुई चर्चा

स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण में बूथ लेवल एजेंट की भूमिका अहम, राजनीतिक दल जल्द बूथ लेवल एजेंट नामित कर सहयोग प्रदान करें… जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जमशेदपुर (झारखंड)। समहारणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में संचालित मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर चर्चा की।

उन्होने राजनीतिक दलों से अपील किया कि त्रुटिरहित और स्वच्छ मतदाता सूची निर्माण हेतु सभी दलों का सहयोग अपेक्षित है, अत: यथाशीघ्र बूथ लेवल एजेंट नामित करें जिससे पारदर्शी तरीके से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का संचालन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त एकीकृत निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 02.09.2025 को सभी मतदान केन्द्रों में किया गया है । निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 29.09.2025 को निर्धारित है। दावा/आपत्ति प्राप्त करने की अवधि दिनांक 02.09.2025 से 17.09.2025 तक है।

दावे एवं आपत्तियों का निपटारा दिनांक 25.09.2025 तक होगी । उन्होने कहा कि 01.07.2025 को अर्हता तिथि के आधार पर योग्य नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु प्रपत्र-6 में आवेदन कर सकते हैं । नाम संशोधन हेतु प्रपत्र-8 तथा स्थानांतरण/विलोपन हेतु प्रपत्र-7 में आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के आवेदन ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in या Voter Helpline App के माध्यम से भी किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित BLO/ERO/AERO के कार्यालय में भी आवेदन जमा किया जा सकता है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क