Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : 15 सितंबर को जिला के सभी सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण/ प्रशिक्षण संस्थान एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दी जाएगी अल्बेंडाजोल की दवा, 19 सितंबर को मॉप अप दिवस

Follow

Published on: 08-09-2025

उपायुक्त के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर आयोजित हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता, सिविल सर्जन समेत शिक्षा, समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी-कर्मी रहे मौजूद

01-19 वर्ष के 5,69,393 बच्चों/किशोरों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी शिक्षण/ प्रशिक्षण संस्थान एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी 15 सिंतबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । वहीं छूटे हुए बच्चों हेतु मॉप अप दिवस 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा ।

कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई । उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा, डीएसई श्री आशीष पांडेय, एमओआईसी, सीडीपीओ व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि अभियान के तहत 15 सितंबर को जिला अंतर्गत सभी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, आईटीई, पॉलिटेक्निक तथा अन्य शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। वहीं 19 सितंबर को छूटे हुए बच्चों/ किशोरों के लिए मॉप दिवस आयोजित कर दवा दिया जाएगा। जिला में 01-19 आयु वर्ग के 5,69,393 बच्चों/किशोरों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राष्ट्रीय कृमि निवारण कार्यक्रम को लेकर उप विकास आयुक्त ने कहा कि बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण स्थिति और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी के लिए कृमि निवारण कार्यक्रम अहम है। कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण स्तर और बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह कृमि बच्चों के पेट में पलने वाले कीड़े होते हैं।

ये बच्चों के विकास को हर प्रकार से प्रभावित करते हैं। कृमि के फैलाव को नियमित अंतराल पर अल्बेंडाजोल का सेवन कर डिवार्मिंग किया जा सकता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के दौरान जिला के सरकारी-गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दवा खिलाई जाएगी, इसमें एएनएम, सहिया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी रहेगी।

उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं सहयोगी एनजीओ को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि लक्षित वर्ग तक पहुंच सुनिश्चित करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क