Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : मानगो को पुलिस अनुमंडल बनाने की पहल पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का प्रयास रंग लाया

Follow

Published on: 08-09-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो को पुलिस अनुमंडल बनाने की पहल पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का प्रयास रंग लाया हैं, गौरतलब हैं कि जमशेदपुर में क्राइम कण्ट्रोल रोकने हेतु पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने मंत्रीकाल में कैबिनेट की बैठक में इस मामले को उठाया था।

इसके बाद व्यक्तिगत रूप से भी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर ठोस पहल करने का अनुरोध किया था ताकि इस पर अविलम्ब कार्यवाई करते हेतु ठोस समाधान निकाले!

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर विशेष कर मानगो की प्रमुख मुद्दों पर अवगत कराया था :-

प्रमुख बिंदु :

मानगो (जमशेदपुर) तेजी से विकसित हो रहा घनी आबादी वाला इलाका है। यहाँ जनसंख्या वृद्धि, यातायात दबाव और अपराध नियंत्रण की चुनौतियाँ लगातार बढ़ रही हैं।

वर्तमान में मानगो, साकची अनुमंडल के अंतर्गत आता है, जिससे पुलिस बल पर अधिक बोझ पड़ता है और त्वरित कार्रवाई में कठिनाई होती है।

इसी पृष्ठभूमि में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो को एक स्वतंत्र पुलिस अनुमंडल घोषित करने का मुद्दा उठाया था।

उनका मानना था कि इससे स्थानीय लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा, पुलिस प्रशासन अधिक प्रभावी होगा और अपराध नियंत्रण बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।

यह प्रस्ताव राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के स्तर पर विचाराधीन लाने का प्रयास करने का अनुरोध किया था।

मानगो में पुलिस प्रमंडल मुख्यालय बनाने की घोषणा पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के संवेदनशीलता का आभार व्यक्त करते हुए जमशेदपुर और मानगो की जनता की तरफ से धन्यवाद दिया हैं। बन्ना गुप्ता ने बताया कि कुल मिलाकर, यह कदम मानगो के लिए प्रशासनिक सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल हो सकती है।

इससे मानगो में क्राइम कण्ट्रोल को रोकने में पुलिस विभाग को सहूलियत होगी और मानगो की जनता को सुरक्षा मिलेगा जिससे ना सिर्फ आम व्यक्ति बल्कि व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा और एक बेहतर भयमुक्त वातावरण मिलेगा।

बन्ना गुप्ता ने बताया कि मानगो में पुलिस अनुमंडल मुख्यालय बनने पर बालीगुमा, उलीडीह, आजाद नगर और मानगो थाना को एककृत कर ठोस योजना बनाई जा सकेगी।

साइबर क्राइम, महिला क्राइम कण्ट्रोल सेल, टेक्निकल सेल की स्थापना होगी जिससे कि पुलिस विभाग को हाईटेक किया जा सकेगा। जिसका सीधा फायदा होगा कि बेहतर पुलिसिंग और क्राइम मुक्त मानगो का निर्माण, उन्होंने बताया कि गृह विभाग द्वारा स्वीकृति मिलने और मुख्यमंत्री जी के सहमति के बाद जल्द ही यह अस्तित्व में आ जायेगा।

याद रहे कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के पहल पर ही जमशेदपुर में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और सीनियर एसपी के पद का सृजन हुआ था।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क