Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रायबरेली: कलयुगी बेटे-बहू ने मिलकर मां को पीटा,गला दबाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Published on: 06-09-2025

चंदापुर (रायबरेली)। जिले के चंदापुर थाना क्षेत्र में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मऊ गांव की रहने वाली एक वृद्ध महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे और बहू ने मिलकर उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता अशोक कुमारी पत्नी रुद्र प्रसाद अग्निहोत्री ने बताया कि 29 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने अपनी बहू स्वेच्छा अग्निहोत्री से ऊपर कमरे में बिना वजह पंखा चलाने पर सवाल किया। इसी बात से नाराज़ होकर बहू और बेटा रत्नेश उर्फ टीटू गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे।

आरोप है कि बहू स्वेच्छा ने साड़ी के फंदे से अपनी सास का गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर बचाने पहुंचे पीड़िता के पति रुद्र प्रताप अग्निहोत्री को भी बेटे रत्नेश ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में वृद्ध महिला के हाथ की कलाई और उंगली टूट गई।

थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क