Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खीरों में ईद मिलादुन्नबी का जश्न: जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब, “सरकार की आमद मरहबा” के नारों से गूँजा क्षेत्र

Published on: 05-09-2025

रायबरेली। विकासखंड खीरो के अंतर्गत शुक्रवार को पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन (ईद मिलादुन्नबी) के उपलक्ष्य में बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे कस्बे का माहौल “सरकार की आमद मरहबा” के नारों से गूंज उठा।

पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन और शिक्षाएं

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 12 रबीउल अव्वल को पैगंबर मोहम्मद का जन्म हुआ था। मुस्लिम समुदाय इस दिन को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाता है। मोहम्मद साहब को रहमतुल्लिल आलमीन यानी “संसार के लिए रहमत” कहा जाता है। उन्होंने इंसानियत, अमन-चैन, समानता और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शन है।

अलग-अलग गांवों से निकले जुलूस

क्षेत्र के खीरो, पाहो, सगुनी, मुस्तकीमगंज, बरौंडी और रनापुर पहरौली के जुलूस हरीपुर मिर्द्हा में एकत्रित हुए फिर एक साथ निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी ने पूरे कस्बे को धार्मिक रंग में रंग दिया। जुलूस हरीपुर मिर्द्हा से होते हुए नहरिया-खीरो-पुराना खीरो मार्ग से होते हुए फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पहुंचा।

पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में कस्बे के धार्मिक स्थलों, सड़कों और मकानों को इलेक्ट्रॉनिक झालरों व रोशनी से सजाया गया। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह शरबत, मिठाई और फल बांटकर अकीदतमंदों का स्वागत किया गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल रहे। अकीदतमंदों ने मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर अमल करने का संकल्प लिया।

जुलूस का समापन फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हुआ। यहां इमामो ने सलातो सलाम के बाद देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी ।

पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई।
सख़्त निगरानी के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क