Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

ग्राम पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा: जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर रोकी पेंशन, जांच के आदेश

Published on: 04-09-2025

महराजगंज/रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। ग्राम पंचायत सचिव पर आरोप है कि उन्होंने 68 वर्षीय महिला को कागजों में मृत दिखाकर उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी। महिला ने जब इस बात का खुलासा किया, तो गांव और ब्लॉक स्तर पर हड़कंप मच गया। मामला अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

7 साल से मिल रही थी पेंशन, अचानक हुई बंद

शिवगढ़ ब्लॉक के कमालपुर आवांडीह मजरे बरियारपुर गांव की रहने वाली किशुन दुलारी (68) ने बताया कि वह करीब 7 साल से वृद्धा पेंशन का लाभ ले रही थीं। लेकिन वित्तीय वर्ष 2023-24 में हुए सत्यापन के दौरान उन्हें कागजों में मृतक घोषित कर दिया गया और उनकी पेंशन रोक दी गई।

पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप

किशुन दुलारी का कहना है कि उन्होंने कई बार ब्लॉक कार्यालय जाकर शिकायत की, लेकिन पंचायत सचिव सुमित कुमार वर्मा ने उन्हें सिर्फ टालमटोल किया। उनके बेटे ने जब ऑनलाइन पोर्टल से जानकारी निकाली, तो पता चला कि अधिकारी ने जानबूझकर मृतक रिपोर्ट लगाई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सब पंचायत स्तर की राजनीति का हिस्सा है, जिससे गरीब महिला को सरकारी लाभ से वंचित किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में प्रशासन

शिकायत मिलने के बाद एसडीएम गौतम सिंह ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए इस मामले की जानकारी मिली है और संबंधित सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। महिला की पेंशन को फिर से चालू करा दिया गया है और जल्द ही बकाया राशि भी उनके खाते में भेजी जाएगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क