Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : प्रशासन ने ईद उल मिलाद के मौके पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक

Follow

Published on: 03-09-2025

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई ईद उल मिलाद के मौके पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक, रूरल एसपी, सिटी एसपी, एमडीएम लॉ एंड ऑर्डर व अन्य रहे मौजूद

जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाये जाने को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। ईद उल मिलाद के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों, आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में आवश्यक नागरिक सुविधाएं, आवश्यकतानुरूप बेरिकेडिंग हेतु नगर निकायों तथा जुलूस की निगरानी एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नागरिक सुविधा जैसे पेयजल, बिजली, साफ-सफाई आदि की समस्या का संज्ञान लेते हुए नगर निकाय प्रशासन यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें । अंचल अधिकारी-थाना प्रभारी संबंधित आयोजन समिति के साथ थाना स्तर पर बैठक कर जिला प्रशासन की भावनाओं से अवगत करायें। एहतियातन कदम उठाते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें, मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त नियुक्ति के साथ-साथ सीसीटीवी, ड्रोन आदि से भी मॉनिटरिंग करें।

निर्धारित रूट में ही जुलूस निकालें, इसमें किसी भी प्रकार से डायवर्जन की अनुमति नहीं होगी। असामाजिक तत्वों के कृत्य से किसी की धार्मिक आस्था एवं भावनायें आहत नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखें।

उन्होने कहा कि जिले में सभी त्यौहार सोहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसमें सभी नागरिकों, प्रबुद्धजनों तथा समाज की नुमाइंदगी करने वाले लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कोई भी त्योहार या जुलूस इस तरह मनायें या निकालें कि हमारा जिला दूसरे जिलों के लिए मिसाल बनें। प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी इस जिले की अच्छी छवि है।

रूरल एवं सिटी एसपी ने कहा कि जुलूस के रूट का सीसीटीवी. ड्रोन से निगरानी के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी, अतिरिक्त बल के प्रतनियुक्ति की भी अगर आवश्यकता होगी तो जरूरी कदम उठाये जाएंगे । थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि डीजे संचालकों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायें । जुलूस मार्ग को सभी थाना प्रभारी सर्विलांस में रखें।

बैठक में रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, एसडीओ धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, सभी डीएसपी व शहरी क्षेत्र के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क