Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड में मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, लैंपस आदि का किया निरीक्षण, प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर आकांक्षी प्रखंड इंडिकेटर की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 01-09-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड के बादिया एवं बगालपाड़ा में मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा लैंपस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं से बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं पूर्व शिक्षा गतिविधियों की जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराया जाए तथा साफ-सफाई एवं नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, औषधि भंडारण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं तथा जनऔषधि योजना की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में उपायुक्त ने लैंपस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सहकारी समिति भवन के कार्यकलापों की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि किसानों एवं ग्रामीणों को कृषि उपकरण, बीज, खाद वितरण एवं ऋण सुविधा की जानकारी दी जाए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

क्षेत्र भ्रमण के उपरांत उपायुक्त ने प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के विभिन्न संकेतकों (इंडिकेटर) की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आजीविका एवं आधारभूत संरचना से जुड़े बिंदुओं की प्रगति का आकलन किया तथा जहां आवश्यक सुधार की जरूरत है, वहां शीघ्र पहल करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि आकांक्षी प्रखंड के लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं और आमजन को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिले।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क