Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण का शुभारंभ

Follow

Published on: 28-08-2025

जनजातीय क्षेत्रों के विकास में बहुआयामी योगदान पर हुई चर्चा

जमशेदपुर (झारखंड)। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोन मंडप, सिदगोड़ा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सचिदानंद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों की उपस्थिति में संयक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत किया गया। प्रशिक्षण हॉल को आंगन का स्वरूप प्रदान करते हुए गोलाकार संरचना में दीप प्रज्ज्वलित की गई, जिससे सहभागिता एवं सामूहिकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सभी प्रशिक्षणार्थियों को आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्य, इसके लक्ष्यों तथा सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका एवं सामाजिक विकास जैसे विभिन्न आयामों पर कार्य किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान यह भी चर्चा की गई कि किस प्रकार विभिन्न विभागों की आपसी सहभागिता एवं समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। मास्टर ट्रेनरों की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया गया कि वे इस अभियान के मुख्य वाहक होंगे, जो प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने प्रखंडों में अन्य कर्मयोगियों को तैयार करेंगे और अभियान की गतिविधियों को धरातल तक ले जाएंगे।

आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें योजनाओं से जोड़ना तथा उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि मास्टर ट्रेनर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और जनजातीय समुदाय के विकास में एक ठोस परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क