Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विभिन्न दुर्घटना में दिवंगत हुए राज्य सरकार के तीन कर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा

Follow

Published on: 28-08-2025

★ राज्य सरकार दिवंगत कर्मियों के परिजनों के साथ सदैव खड़ी रहेगी

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा में विभिन्न दुर्घटना में दिवंगत हुए राज्य सरकार के तीन कर्मी कांस्टेबल स्व० अजीत कुमार (जिला पुलिस बल गुमला), आरक्षी स्व० अनिल कुमार झा (जिला पुलिस बल सरायकेला) एवं शिक्षक स्व० सुशील कुमार मरांडी (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) जिला जामताड़ा के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा।

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार में सेवारत वैसे कर्मी जो सेवा में रहते हुए किसी भी दुर्घटना में दिवंगत हुए हैं उनके परिजनों के साथ हमारी सरकार सदैव खड़ी है।

दिवंगत कर्मियों के परिजनों को ससम्मान उनका पूरा हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सम्मानपूर्वक प्रदान किया गया है।

दिवंगत कर्मियों के आश्रितों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मौके पर दिवंगत कर्मियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया। दिवंगत कर्मियों के आश्रितों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है। मुख्यमंत्री महोदय को आज हमसभी आश्रित परिजन धन्यवाद देते हैं।

राज्य सरकार के प्रयास से आज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की विशेष बीमा कवरेज योजना के अंतर्गत हम सभी आश्रित परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए राशि का आकस्मिक लाभ प्रदान किया गया है, इस राशि के प्राप्त होने से परिवार का भरण-पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से झारखंड के हेड एवं महाप्रबंधक श्री विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक प्रशासनिक कार्यालय रांची श्री मनोज कुमार तथा मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क