Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सरोजनीनगर पुलिस का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, सड़कों को कराया गया मुक्त

Published on: 27-08-2025

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस बल ने सड़क और फुटपाथ पर किए गए कब्जों को हटाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आम जनता को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन प्रदान करना था।

सरोजनी नगर क्षेत्र में लंबे समय से सड़क किनारे ठेले, खोमचे और दुकानों के अवैध कब्जों के कारण लोगों को पैदल चलने में दिक्कत हो रही थी। कई जगहों पर जाम और दुर्घटनाएं आम हो गई थीं। कमिश्नरेट लखनऊ के आदेश और डीसीपी के निर्देश पर बुधवार को विशेष अभियान चलाकर फुटपाथों और सड़क किनारे के अतिक्रमणों को हटाया गया।

मुख्य स्थानों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान स्कूटर इंडिया चौराहा, हाइडिल चौराहा, शांति नगर और ग़हरू रोड सहित कई प्रमुख मार्गों से अवैध कब्जों को हटाया गया। पुलिस टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क किनारे दुकान लगाने, नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने और ठेला-खोमचा लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने कहा कि “अभियान का मकसद जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात प्रदान करना है। कोई भी वाहन चौराहों से 100 मीटर के दायरे में खड़ा नहीं होगा। नो-पार्किंग क्षेत्रों का उल्लंघन करने वालों पर चालान और कानूनी कार्रवाई होगी।”

इस अभियान से आम जनता ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरोजनी नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क