Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सीआईएसएफ फायर एस‌एसटीपीएस शक्तिनगर ने बचाई दूधिचुआं परियोजना में ट्रक ड्राइवर की जान

Published on: 23-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। अग्निशमन नियंत्रण कक्ष में 22 अगस्त 2025 को समय 18:24 बजे प्रवीण कुमार सिक्योरिटी इंस्पेक्टर एनसीएल दूधिचुआं ने दूरभाष सं0-9389366993 से बताया कि एनसीएल दूधिचुआं प्रोजेक्ट के बैरियर के पास ट्रक संख्या यूपी 64 एटी 7392 ने आगे जा रही ट्रक में टक्कर मार दिया है जिससे उक्त वाहन का आगे का हिस्सा दबने के कारण ड्राइवर उसी में फंस गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही उ नि/अग्नि पवन कुमार मद्धेशिया अग्निशमन क्रू बल सदस्यों के साथ अग्निशमन वाहन सं0 यूपी 64 बीटी 0523 से पहुॅचे और देखा कि उक्त ट्रक का केबिन का आगे का हिस्सा जो कोयले से भरी हुई थी आगे जा रही ट्रक के ट्राली से टक्कर होने के कारण चिपक गया था और उसके अंदर ड्राइवर नाम परमहंस आदिवासी फंसा हुआ था, पारी प्रभारी के आदेशानुसार क्रू बल सदस्यों ने ट्रक के सीट ओर बोनट के बीच फंसे ड्राइवर का कॉम्बी टूल की मदद से उसके दाहिने पैर को बाहर निकाला

और देखा कि उसका बाया पैर ट्रक के बॉडी प्लेट और बोनट की बीच फंसा हुआ हैं कॉम्बी टूल और बोल्ट कटर का उपयोग करते हुए बल सदस्यों ने उसके फंसे हुए पैर को निकालने की काफी कोशिश की लेकिन पैर लीवर में फंसने के कारण बाहर नहीं निकल पा रहा था, लीवर में लगे सभी बोल्ट को क्रू के बल सदस्यों द्वारा खोला गया लेकिन लीवर से पैर बाहर नहीं निकल पा रहा था लीवर भी वही फंसा हुआ था।

उसके उपरांत एनसीएल के आधिकारियों ने गैस कटिंग की सहायता से ट्रक के प्लेट को कटिंग कराया प्लेट कटने के दौरान अग्निशमन बल सदस्यों द्वारा तुरन्त एक डिलवरी होज की एक लाईन बिछाकर कुकलेट ब्रांच की सहायता से कटिंग हो रही प्लेट पर स्प्रे करना प्रारम्भ किया गया। ताकि ड्राइवर और वाहन को आग से नुकसान न हो।

इसी दौरान घटना स्थल पर एसी/फायर और सीसी/फायर पहुंचे, ड्राइवर के फंसे हुए पैर के पास के प्लेट और लीवर के वोल्ट को कॉम्बी टूल से काटा गया, उसके बाद लीवर के साथ ही फंसा हुआ पैर बाहर निकला, फंसे हुए ड्राइवर का पैर बाहर आते ही लीवर से सुरक्षित बल सदस्य द्वारा निकाला गया फिर दो बल सदस्यों ने ट्रक केबिन से बाहर निकालकर स्ट्रेचर की सहायता से एंबुलेंस में भेजा उसके बाद उक्त ड्राइवर को नेहरू चिकित्सालय एनसीएल भेजा गया।

वहां उपस्थित महाप्रबंधक राजेश सूद द्वारा सीआईएसएफ फायर विंग के बल सदस्यों कि काफी प्रशंसा की गई उक्त पूरी कार्यवाही विवेक आर्य कमांडेंट के निर्देशानुसार सहायक कमांडेंट अग्नि की देखरेख एवं सीआईएसएफ विजिलेंस टीम की उपस्थिति में पूर्ण की गई तदोपरांत अग्निशमन बल सदस्यों ने अग्नि उपकरणों को समेटकर अग्निशमन केंद्र पर सकुशल आमद हुये।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क