Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

“रायबरेली: सीएचसी खीरों में चौकीदार से इलाज, फार्मासिस्ट को पैसा लेकर छुट्टी; स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे”

Published on: 23-08-2025

रायबरेली। खीरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह अव्यवस्था की शिकार हो चुकी हैं। यहां डॉक्टरों और स्टाफ की मनमानी के चलते मरीजों का इलाज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और अप्रशिक्षित स्टाफ के भरोसे किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में चौकीदार राजेश कुमार घायलों की मरहम-पट्टी करता नजर आ रहा है, जबकि एक साल पहले अप्रेंटिस पूरी कर चुका डी.फार्मा डिप्लोमाधारी युवक नियम विरुद्ध तरीके से इंजेक्शन लगाता दिख रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, फार्मासिस्ट राजीव सेंगर को हर महीने पैसा लेकर ड्यूटी से छुट्टी दे दी जाती है। उनकी जगह बिना नियम-कायदे के अप्रेंटिस पूरा कर चुका युवक मरीजों का इलाज कर रहा है। वार्ड बॉय ड्यूटी के समय एसी रूम में आराम करता मिला।

थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास लालगंज से लौटते वक्त बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में घायल हुए झल्ला (19) और गुड्डू (22) को सीएचसी लाया गया। जहां चौकीदार और अप्रेंटिस युवक ने उनका इलाज किया।

डॉ. सुनील यादव ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पर सवाल यह है कि चौकीदार इलाज कैसे कर रहा है? अप्रेंटिस डिप्लोमाधारी किस अधिकार से इंजेक्शन लगा रहा है? लैब टेक्नीशियन द्विजेंद्र शर्मा को क्लर्क का काम क्यों दिया गया? स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम सवालों के घेरे में है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क