Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : रबी फसल बीमा योजना में आवेदित योग्य किसानों की स्वीकृति/अस्वीकृति पर लिया गया निर्णय

Follow

Published on: 22-08-2025

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सहकारी विकास समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रबी फसल बीमा योजना में आवेदित योग्य किसानों की स्वीकृति/अस्वीकृति पर लिया गया निर्णय

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सहकारी संस्थाओं के विकास, किसानों और स्थानीय समुदायों की सेवा तथा उनके कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। साथ ही रबी फसल बीमा योजना में आवेदित योग्य किसानों की स्वीकृति/अस्वीकृति पर निर्णय लिया गया।

बैठक में केंद्रीय प्रायोजित योजना “पीएसीएस का कंप्यूटरीकरण” के तहत अतिरिक्त बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के चयन पर विचार किया गया। उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने तथा डिजिटल तैयारियों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिले की सभी पंचायतों में बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के कार्यालय और गोदाम निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला को प्राप्त लक्ष्य 6 500MT गोदाम निर्माण हेतु जिला स्तरीय चयन समिति में अनुमोदन किया गया।

बैठक में पंचायत या ग्राम स्तर पर दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों और मत्स्य पालन सहकारी समितियों के गठन पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्थानीय डेयरी और मत्स्य पालन से जुड़े किसानों के हित में इन समितियों के गठन को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही, सभी लैम्पसों को सामान्य सेवा केन्द्र और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र एवं जन औषधि केंद्र के रूप में विकसित करने तथा स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए सहकारी समितियों को जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति प्रदान करने पर भी निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने बैठक में सभी पदाधिकारियों से कहा कि सहकारी संस्थाओं के विकास, डिजिटलकरण और किसान-केंद्रित सेवाओं को प्राथमिकता दी जाए और सभी निर्णयों को समय पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क