Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रायबरेली: खीरो ब्लॉक से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिकों का सम्मान, देशभक्ति गीतों में डूबा माहौल

Published on: 12-08-2025
  • राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में खीरो से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
  • खीरो में गूँजी देशभक्ति की गूंज, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
  • पूर्व सैनिकों का सम्मान, युवाओं में जोश भरती तिरंगा यात्रा

रायबरेली। आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में पूर्व विधायक व भाजपा नेता राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को खीरो ब्लॉक मुख्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लगभग दो हजार युवा हाथों में तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया और युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

पूर्व सैनिकों को दिया सम्मान

यात्रा की शुरुआत पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण कर सम्मानित करने के साथ की। उन्होंने कहा “देश की सीमाओं पर अपनी जान न्योछावर करने वाले जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रहित में हमें हमेशा एकजुट रहना होगा। जाति-धर्म के भेदभाव को भूलकर एक साथ खड़े होकर देश की ताकत दिखानी होगी।”

तिरंगा यात्रा खीरो ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर शास्त्री नगर,मुख्य चौराहा,रफीक नगर,बीआरसी, शिवपुर हुसैनाबाद,पंचायत भवन,फतेहपुर मोहल्ला
होते हुए पुनः मुख्य चौराहा से ब्लॉक परिसर में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने यात्रा का स्वागत किया।

युवाओं को दिया संदेश

राकेश प्रताप सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि “15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराकर भारत माता के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता दिखाएं। जब तक राष्ट्र रहेगा, तभी तक हम हैं।”

तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक,भाजपा के खीरो व सेमरी मंडल अध्यक्ष,मंडल कमेटी व शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य
व स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क