Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : 12वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, जाने क्या पूरा पढ़ें

Follow

Published on: 12-08-2025

12वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, झारखंड सरकार और HCL Tech के बीच हुए MOU के तहत ‘टेक बी’ कार्यक्रम से जुड़कर करियर की शुरूआत करें

जिला में 19-21 अगस्त तक तीन दिवसीय कैम्प का हो रहा आयोजन

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड सरकार और एचसीएल टेक के बीच हुए एमओयू (MOU) से अब झारखंड राज्य के 12वीं पास छात्रों को आईटी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है । गौरतलब है कि जून माह में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और एचसीएल टेक की सहयोगी इकाई एचसीएल टीसीएस के बीच प्लेसमेंट लिंक्ड बेस्ड प्रोग्राम ‘टेक बी’ के लिए एमओयू हुआ है ।

12 महीने के इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 12वीं पास वैसे छात्र शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने जैक बोर्ड की परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक या सीबीएसई-आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 70% अंकों के साथ साइंस और गणित के साथ उत्तीर्ण किया हो।

चयनित विद्यार्थियों को लखनऊ, नोएडा, मदुरई, विजयवाड़ा में से किसी एक स्थान पर 6 महीने की आवासीय ट्रेनिंग करनी होगी, इसके अतिरिक्त 6 महीने का प्रशिक्षण नोएडा, लखनऊ, मदुरई, विजयवाड़ा, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, नागपुर में से किसी एक स्थान पर करना होगा।

6 महीने की आवासीय ट्रेनिंग के बाद एचसीएल टीसीएस द्वारा अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर अभ्यर्थियों को कंपनी के द्वारा नौकरी भी दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा के लिए कंपनी द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालय में अवसर प्रदान किए जाएंगे।

एचसीएल ‘टेक बी’ सेलेक्शन कैम्प की विवरणी निम्नवत है :-

वांछित योग्यता

– वर्ष 2024/2025 में 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
– CBSE/ICSE- Overall 70% न्यूनतम अंक ।
– JAC – Overall 60% न्यूनतम अंक ।
– IT Role के लिए Maths/Business Maths में न्यूनतम 60 अंक होना चाहिए ।
– Non-Maths के विद्यार्थीगण Associate (DPO) role के लिए योग्य होंगे ।
– विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी योग्य होंगे। ITI Diploma /Polytechnic के विद्यार्थी योग्य नहीं होंगे।

सेलेक्शन कैम्प स्थल

छात्र-छात्रायें अपने सुविधानुसार नजदीकतम स्थल पर सुबह 9.30am से 10am तक पहुंचकर सेलेक्शन कैम्प में भाग ले सकते हैं-
– दिनांक- 19/08/2025 को घाटशिला महाविद्यालय, घाटशिला। (घाटशिला, मुसाबनी, चाकुलिया, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा, डुमरिया)
– दिनांक- 20/08/2025 को बी.पी.एम. +2 उच्च विद्यालय, बर्मामाइंस, जमशेदपुर । (जमशेदपुर)
– दिनांक- 21/08/2025 को सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस (गर्ल्स), साक्ची, जमशेदपुर । (पोटका, पटमदा, बोड़ाम)

निम्नलिखित दस्तावेज लाना आवश्यक है :-

कृपया निम्नलिखित दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी या फोटो कॉपी लाना सुनिश्चित करेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यह अतिआवश्यक है, कृप्या ऑरिजिनल कॉपी (मूल प्रति) न लायें ।
1. फोन – वैद्य ईमेल आईडी के साथ
2. आधार कार्ड
3. ⁠10वीं का अंक प्रमाण पत्र
4. ⁠12वीं का अंक प्रमाण पत्र

Link for Online registration:
https://registrations.hcltechbee.com/

अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं-
1. अभिषेक गर्ग- 7992345302
2. अभिषेक कुमार- 99052 52292
3. मनाबिंदु साहा – 9733870779
3. राजा कुणाल – 9123117130

नोट- HCL TechBee में चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु किसी भी स्तर पर शुल्क नहीं लगता है, चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क