Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएसआर संबंधी बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 08-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यर्थी की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) से संबंधित बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य सरकार की प्राथमिकताओं—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के अनुरूप सीएसआर निवेश को बढ़ावा देने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि पूर्व में गठित झारखंड सीएसआर काउंसिल को प्रतिस्थापित कर अब झारखंड सीएसआर अथॉरिटी (JCSRA) का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य विकास संबंधी चुनौतियों के समाधान हेतु सरकार- कॉरपोरेट-स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच साझेदारी को मजबूत करना, राज्य/केंद्र की योजनाओं से डुप्लिकेसी को रोकना, सीएसआर फंड के सर्वोत्तम उपयोग को सुनिश्चित करना और दीर्घकालिक प्रभाव वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता देना है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि CSR के अंतर्गत प्रस्तावित सभी कार्य पहले जिला स्तरीय समिति से अनुमोदित होंगे, ताकि एक ही तरह की योजनाओं की पुनरावृत्ति या संसाधनों की बर्बादी न हो। एक करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन के बाद क्रियान्वित किया जाएगा, जबकि एक करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर निर्णय राज्य स्तरीय समिति द्वारा लिया जाएगा। बैठक में कई नए परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई तथा सभी निजी कंपनी प्रबंधन से आवश्यक सहयोग पर विमर्श किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, नजारत उप समाहर्ता श्री डेविड बलिहार, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कॉरपोरेट प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क