Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : डेंगू नियंत्रण को लेकर टास्क फोर्स की बैठक

Follow

Published on: 08-08-2025

उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता, जन-जागरूकता और निगरानी पर जोर

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास.

.आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान ने की। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में अबतक 28 डेंगू मरीज चिन्हित किए गए हैं, संबंधित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आवश्यक निगरानी एवं डेंगू रोकथाम को लेकर प्रभावी कदम उठाए गए है।

बैठक में डेंगू के संभावित प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न विभागों, निजी संस्थानों और शहरी निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग और निजी कंपनियां निर्धारित सारणी के अनुसार एंटी-लार्वा स्प्रे, सफाई कार्य और जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित करें ताकि लोगों में डंगू से बचाव को लेकर जागरूकता आए। उन्होंने सभी अस्पतालों को रोजाना रिपोर्ट उपलब्ध कराने और किसी भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निगरानी व कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जन-जागरूकता के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और अन्य माध्यमों से लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही निर्माणाधीन भवनों और जलजमाव वाले स्थानों की नियमित जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्देश दिया गया कि शहरी क्षेंत्र में लगातार फॉगिंग, नालों की सफाई और जलजमाव समाप्त करने के अभियान चलाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाए। डेंगू के लक्षण, जांच और उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई ।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, डीएमओ डॉ ए मित्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, एमओआइसी सहित निजी अस्पतालों, कंपनियों, जुस्को एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क