Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता के खिलाफ जागरूकता अभियान, नूरैन आलम की प्रभावशाली अपील ने सबको किया प्रेरित

Follow

Published on: 07-08-2025

 

लखनऊ।

सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और इसके युवाओं पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों को लेकर Al-Khair Khidmat Foundation, Hayat Hospital और Hayat Institute of Nursing, Lucknow के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में डिजिटल नैतिकता को बढ़ावा देना और खासकर युवाओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेवी नूरैन आलम (नवाब) और डॉ. मिराज अहमद ने किया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग के छात्र-छात्राओं, डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की।

नूरैन आलम की जोशीली स्पीच बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम की मुख्य विशेषता नूरैन आलम की प्रभावशाली और भावनात्मक स्पीच रही। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता को “सामाजिक जहर” करार देते हुए युवाओं से अपील की कि वे जागरूक बनें और खुद को इस डिजिटल गंदगी से दूर रखें।

उन्होंने कहा,

> “सोशल मीडिया ज्ञान और संवाद का माध्यम है, लेकिन जब उसका उपयोग अश्लीलता फैलाने के लिए किया जाता है, तो ये समाज की जड़ों को खोखला कर देता है। हमें मिलकर इसे रोकना होगा — अपने घरों, स्कूलों, और समाज में इस पर खुलकर चर्चा करनी होगी।”

 

उनकी बातों ने उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया और उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।

समाज के प्रमुख लोग हुए शामिल

इस जागरूकता अभियान में कई प्रतिष्ठित समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
मोहम्मद अली साहिल, इमरान कुरैशी, अब्दुल वहीद, परवेज़ अख्तर, नजम हसन, आमिर मुख़्तार, परमजीत सिंह, गुरमीत सिंह और संजय यादव।

सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे हर जिले, कस्बे और गांव तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया।

छात्र-छात्राओं और मेडिकल स्टाफ की सक्रिय भागीदारी

हयात इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं एवं हयात हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और स्टाफ ने भी इस मुहिम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनके माध्यम से अभियान को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में भी आगे ले जाने की योजना है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क