Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल समापन

Follow

Published on: 06-08-2025

पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल समाप

लखनऊ- बाराबंकी जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ेल में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन तथा एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव की देखरेख में किया गया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन शिक्षकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली और अंतःविषयक दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें शिक्षकों को बताया गया कि किस प्रकार शिक्षा में बहुविषयक दृष्टिकोण अपनाकर बच्चों में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा में सम्मिलित कर उसे मुख्यधारा में लाने के उपायों पर विचार किया गया।
‘संतूर’ कार्यपुस्तिका के प्रयोग और महत्व को भी विस्तार से समझाया गया। इसमें मोटर विकास को सुदृढ़ करने, अध्यायों की अवधारणाओं को स्पष्ट करने तथा खेल-खेल में सीखने की विधियों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया। इसी के साथ भाषा शिक्षण को प्रभावी बनाने के उपायों और शब्दावली विस्तार की तकनीकों पर भी प्रकाश डाला गया।
इन विषयों को शिक्षकों तक पहुंचाने में संदर्भदाताओं श्रीमती लक्ष्मी सिंह, सुभाष चंद्र तिवारी, आलोक वर्मा, नरेंद्र कुमार और श्रीमती स्वर्णजीत कौर के साथ प्रथम संस्था टीम से अमर सिंह, रामनाथ उपाध्याय व संदीप सिंह का विशेष योगदान रहा। उन्होंने उदाहरणों और गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया।
खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने समापन अवसर पर कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों से जोड़ते हैं और विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को सरल, रोचक एवं प्रभावी बनाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे सीखी गई विधियों को विद्यालयों में लागू करें, ताकि बच्चों में भाषा एवं गणितीय दक्षता को मजबूत किया जा सके।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क