Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत 19 पंचायतों में लगाया गया विशेष शिविर, विभिन्न बैंकिग सेवाओं से जुड़े लाभ हेतु प्राप्त हुए 3529 आवेदन

Follow

Published on: 02-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित त्रैमासिक वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला के 19 चयनित पंचायतों में एक दिवसीय विशेष वित्तीय समावेशन शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से अवगत कराते हुये उन्हे योजनाओ से जुडने हेतु प्रेरित करना, वित्तीय समावेशन को गति देना तथा जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।

अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में आज कुल 3529 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें प्रधानमंत्री जन धन योजना – 587, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना- 714, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना- 863, अटल पेंशन योजना- 218, Re-KYC – केवाईसी पुनः अद्यतन के 1147 आवेदन शामिल हैं।

प्रत्येक पंचायत के शिविरों मे निकटतम बैंक शाखाओं की सक्रिय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक विशेषकर महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा लाभार्थियों ने इन शिविरों में भाग लेकर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाया।

यह शिविर जिले में वित्तीय समावेशन के लिए एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ है। अभियान के तहत जिले के अन्य पंचायतों में भी चरणबद्ध तरीके से ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाएं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाएं पहुंच सकें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क