Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : कदमा रामनगर साईं मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न

Follow

Published on: 31-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। कदमा रामनगर साईं मंदिर का 20वां स्थापना दिवस की शुरुआत सेज आरती से हुई जो देर शाम तक धूमधाम से चलता रहा।

इस संदर्भ में जानकारी देते मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्य पंडित शेषनाथ गोस्वामी और आईके भारती ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साईं बाबा स्थापना दिवस का समारोह धूमधाम से भक्तों द्वारा मनाया गया है।

उन्होंने बताया कि बाबा की कृपा से दो दिवसीय समारोह में आज सुबह कांकड़ आरती, रूद्राभिषेक, यज्ञ, हवन, मध्यान्ह आरती और खिचड़ी-खीर का भोग प्रसाद का वितरण दोपहर से ही शुरू कर दिया गया था।

संध्या 4.00 बजे ढोल-नगाड़े, डीजे, बैंड बाजा, कैसियो, आतिशबाजी और पालकी के साथ भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। पालकी शोभायात्रा में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और बुजुर्ग डीजे और बैंड की धुन पर नाचते हुए कदमा के रामनगर से उलियान मेंन रोड से रंकिणी मंदिर और फिर एयरपोर्ट रोड होते हुए पुनः साईं मंदिर में आकर समाप्त हुई। जहां भक्तों ने धूप दीप से बाबा की संध्या आरती की।

रात 8.00 बजें से भजन कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों से देर रात तक श्रद्धालुओं को झुमाए रखा गया। गणेश वंदना, भोले और माता के भजनों के साथ, शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पे सवाली….. जैसे भजनों के बीच शंकर भगवान, हनुमान और साईं बाबा के चमत्कारों पर आधारित भजन व नाटक प्रस्तुत किए गए।

समारोह को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के पंडित उमेश पाल गोस्वामी, इंद्रजीत भारती, श्रीकांत गिरी, रंजीत गोस्वामी, सत्येंद्र गोस्वामी, रोहित गोस्वामी, विशाल भारती, गौरव भारती, विकास भारती, प्रकाश भारती, आशीष भारती, शुभम भारती, प्रशांत भारती, साहिल भारती, सागर भारती, निखिल भारती, अमनदीप भाटिया, शिवनाथ, विनोद रजक, बिनोद पाल, राजेश गुप्ता, बंटी, अरूप मजूमदार, पल्लवी, मधु, ज्योति गोस्वामी, संजना भारती, शिवा, बिट्टू सहित अन्य कई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क