Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 28-07-2025

 

ग्रामीणों से किया संवाद, सरकार की योजनाओं से आच्छादन की ली जानकारी

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने आज प्रखंड भ्रमण के क्रम में धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत अंतर्गत बाबईदा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में बुनियादी सेवाओं की स्थिति, सरकारी योजनाओं की पहुंच एवं क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। खड़िया जनजाति बहुल इस गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझा ।

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय बाबईदा का निरीक्षण किया और कक्षा संचालन, नामांकन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन वितरण तथा शिक्षण सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी।

नवनिर्मित विद्यालय भवन में विद्युत कनेक्शन लंबित पाए जाने पर दो दिनों के भीतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया। साथ ही परिसर की साफ-सफाई एवं शौचालय की नियमित उपयोगिता सुनिश्चित करने का भी निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया।

बाबईदा में आंगनबाड़ी केंद्र अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों को दी जा रही पोषणयुक्त आहार, टीकाकरण स्थिति तथा शिक्षा पूर्व गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सीओ धालभूमगढ़ को निर्देश दिया कि स्थायी भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि की शीघ्र पहचान कर रिपोर्ट समर्पित करें ताकि भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। साथ ही पोषण ट्रैकिंग, बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं सहायिका/सेविका के कार्यों की भी समीक्षा की गई ।

उपायुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया और दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा कर्मी की उपस्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था, रजिस्टर संधारण एवं लाभुकों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यक दवाओं का स्टॉक नियमित रूप से अपडेट रहे और स्वास्थ्य सेवाओं में कोई बाधा न आए।

इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से सराकर की योजनाओं के लाभ से जुड़ी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा, पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना व अन्य पेंशन योजनाओं के लाभुक, पेयजल, सड़क, पशुपालन, कृषि, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।

ग्रामीणों द्वारा बताई गई व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम पंक्ति तक खड़ा व्यक्ति भी लाभान्वित हो सके।

मौके पर एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, बीडीओ श्रीमती बबली कुमारी, सीओ श्री समीर कच्छप, एमओआईसी समेत अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क