Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : जनता त्रस्त, नेता मस्त : व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन : राकेश साहू

Follow

Published on: 26-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जमशेदपुर के गैर-टिस्को क्षेत्रों की बदहाली पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि इन इलाकों में रहने वाली जनता बाढ़, गंदगी और अव्यवस्था के बीच त्राहिमाम कर रही है, जबकि जनप्रतिनिधि केवल हवाई बयानबाजी में व्यस्त हैं। साहू ने कहा कि खासकर नदी किनारे बसे क्षेत्रों की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

यहां ना तो कोई राहत कार्य हुआ है, ना ही सफाई की व्यवस्था की गई है। चारों ओर जलभराव और संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था और राहत कार्य शुरू नहीं किए गए, तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। साहू ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया का घेराव किया जाएगा और उपायुक्त कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने की अपील की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो युवा कांग्रेस को कड़ा जनआंदोलन शुरू करना पड़ेगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क