Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया सबको मंत्र मुग्ध

Published on: 19-07-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 19 जुलाई 2025 को कक्षा तृतीय से लेकर आठवीं तक की छात्राओं के बीच अंतरसदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन ए.आर.ओ. यू पी ज़ोन डी/ प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय के आशीर्वचन से संपन्न हुआ।

ए आर ओ ने अपने संबोधन में बताया कि साहित्य एवं संगीत की कलाएं व्यक्ति की मौलिक प्रतिभा का परिचय कराती हैंl कला एवं संगीत भाषाओं, संस्कृतियों और सीमाओं से परे है। साथ ही साथ उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि संगीत के बिना जीवन अधूरा है।

संगीत ही जीवन को समरसता प्रदान करता है। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपना हिस्सा लेते हुए अपनी कला प्रदर्शित कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कक्षा तृतीय से पांचवी में नंदिनी केसरी अरविंद सदन से जहां तृतीय स्थान पर रही वहीं रितिशा चक्रवर्ती तथा तलारी ऋषिका ने विवेकानंद, श्रद्धानंद सदन से द्वितीय स्थान अर्जित किया तथा मान्या श्रीवास्तव ने दयानंद सदन से प्रथम स्थान अर्जित कर सदन को गौरवांवित किया।

छठवीं से लेकर आठवीं तक में अंशिका सहाय, साची सत्यम दयानंद एवं अरविंदो सदन से जहां तृतीय स्थान पर रही वही गरिमा रानी, आश्का राजभर श्रद्धानंद एवं विवेकानंद सदन से द्वितीय स्थान पर रही तथा प्रिन्सिका सूर्यवंशी ने विवेकानंद सदन से प्रथम स्थान अर्जित कर सदन को गौरवांवित किया।

कार्यक्रम का संचालन मंजु शुक्ला तथा एकल नृत्य इंचार्ज श्रीमती अश्मि शुक्ला, एवं नीतू शेखावत के दिशा निर्देशन में हेड बॉय आदित्य, हेड गर्ल स्वाति तिवारी ने बखुबी निभाया।

निर्णायक मंडल की भूमिका में कुलदीप सहाय, अश्मि शुक्ला, इरा गुप्ता ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा राजीव लोचन ने परिनाणम संग्रह कर तैयार किया उपस्थित शिक्षक- शिक्षाओं ने एकल नृत्य प्रतियोगिता का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम सफल तथा पूरी तरह प्रभावी रहा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क