Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : मॉनसून के मौसम में डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारिया, साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें

Follow

Published on: 18-07-2025

लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें

जमशेदपुर (झारखंड)। मॉनसून के मौसम में डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें और मच्छरदानी या रिपेलेंट का उपयोग करें।

लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर उपचार और सावधानी से इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

डेंगू का लक्षण
– बदन, सर, आँखों के पीछे एवं जोड़ों में दर्द।
– त्वचा पर लाल धब्बे का होना।
– नाक, मसूढ़ों या उल्टी से रक्त स्त्राव होना।
– काला पैखाना होना, इस बीमारी के गंभीर लक्षण हैं।

चिकनगुनिया का लक्षण

– अचानक तेज बुखार होना।
– शरीर के जोड़ों में दर्द होना।
– शरीर में दाना का होना या ना होना।

डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी संक्रमित मादा एडिज मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर दिन में काटता है एवं साफ पानी में पनपता है।

– दिन में भी मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
– मच्छर भगाने वाली दवा/क्रीम का प्रयोग दिन में भी करें।

– घर के टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर के पानी, पानी की टी, गमला, फूलदान आदि का पानी हमेशा बदलते रहें।

– अपने आस-पास के जगहों को साफ-सुथरा रखें एवं मच्छर पनपने की जगहों पर कीटनाशी दवाओं का छिड़काव करें ।

– जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल जरूर डालें ।

याद रखें कि हर बुखार डेंगू / चिकनगुनिया नहीं है। ऊपर दिए लक्षण के साथ तेज बुखार से पीड़ित मरीजों को अविलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडल अस्पताल घाटशिला, सदर अस्पताल अथवा एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाएं। बीमारी की जांच एवं इलाज की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। तेज ज्वर के उपचार हेतु एस्प्रीन अथवा ब्रुफेन की गोलियाँ इस्तेमाल न करें, इसके लिए पारासिटामोल सुरक्षित दवा है।

बीमारी के लक्षण होने पर बिना समय गवायें चिकित्सक से सम्पर्क करें। समय पर उपचार कराने हेतु डेंगू चिकूनगूनिया के मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो सकते हैं । स्वास्थ्य सलाह के लिए 104 पर डायल करें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क