Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने समाज के पूर्व महासचिव मनोज गुप्ता पर लगाया गबन का आरोप, डीसी से जांच की मांग

Follow

Published on: 15-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में एक मांग पत्र सौंपा गया। इसमें समाज के पूर्व महासचिव मनोज गुप्ता पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए गए।

राकेश साहू ने बताया कि मनोज गुप्ता 2 फरवरी 2020 को महासचिव पद पर निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग और लेखा-जोखा को अपने पास रखा और डेढ़ साल बाद बिना हिसाब दिए इस्तीफा दे दिया। बार-बार मांगने पर केवल 10,000 बचत की बात कही, जो आज तक समाज को वापस नहीं की गई।

साथ ही उन्होंने ‘राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन- नामक एक अलग संगठन बनाकर 3 वर्षों में 20 से 25 लाख रुपये चंदा वसूला। पिकनिक, होली मिलन जैसे आयोजनों के नाम पर समाज के लोगों से पैसे लिए गए और उद्योगपतियों से मोटी रकम वसूली गई।

मनोज गुप्ता पर पूर्व में भी धोखाधड़ी और गबन के आरोप लग चुके हैं। मांग पत्र में इस पूरे मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। तैलिक साहू महासभा ने समाज की प्रतिष्ठा और गरिमा की रक्षा हेतु इस गंभीर प्रकरण में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर न्याय दिलाने का अनुरोध डीसी से किया हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री पप्पू साहू, उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह, राहुल, रंजीत कुमार साव, जिला सचिव अशोक साव, शैलेंद्र कुमार, बागबेड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, इंद्र नारायण शाह, आनंद कुमार गुप्ता, महेश साव, सत्यदेव प्रसाद, राजू साहू, प्रभात कुमार आदि मौजूद थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क